न्यूयॉर्क के मेयर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने संबोधन में भारत की जगह पाकिस्तान का नाम लिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 Aug 2024 08:29 PM
न्यूयॉर्क के मेयर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने संबोधन में भारत की जगह पाकिस्तान का नाम लिया
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क. न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्वींस में आयोजित एक समारोह में अपने भाषण में कई बार भारत को गलती से ‘पाकिस्तान’ कहकर संबोधित किया. एडम्स शनिवार को क्वींस में आयोजित ‘इंडिया डे परेड’ में शामिल हुए. उन्होंने जिस मंच से प्रवासी समुदाय को संबोधित किया, उसे भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रंग वाले गुब्बारों से सजाया गया था और उस पर एक बैनर लगा था, जिस पर लिखा था ”मेयर एडम्स सेलिब्रेट्स द इंडियन कम्युनिटी.” समारोह में एडम्स खुद भी भारत के रंग में रंगे दिखाई दिए. उन्होंने भारत और अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज थामा हुआ था. वह चारों तरफ से भारतीय समुदाय के लोगों से घिरे हुए थे, जो भारत का झंडा हवा में लहरा रहे थे.

इन सब के बावजूद एडम्स ने जब अपना संबोधन शुरू किया, तो उन्होंने तीन बार भारत की जगह गलती से पाकिस्तान का नाम लिया.
एडम्स ने कहा, ”हमने इस सप्ताह की शुरुआत में बॉलिंग ग्रीन में ध्वज लहराया…. बड़ी संख्या में इस समुदाय के लोग कानून प्रवर्तन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ये वे पाकिस्तानी अधिकारी हैं, जो आगे बढ़ रहे हैं, जिनकी संख्या में वृद्धि हो रही है और जो लगातार दिखा रहे हैं कि जन सुरक्षा हमारी समृद्धि के लिए अहम है.” उन्होंने कहा, ”मुझे यहां बुलाने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं. मैं इस समुदाय को बहुत समय से जानता हूं, छोटे पाकिस्तान और क्वींस से, छोटे पाकिस्तान और ब्रुकलिन से, आप हमारे शहर की एक प्रमुख नींव हैं, तो चलिए आपकी आज.ादी का जश्न मनाते है.” तभी भीड़ में से किसी ने चिल्लाकर कहा ‘भारत’ , ‘भारत की बात हो रही है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu