पाकिस्तान से इराक ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 28 लोगों की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 21 Aug 2024 12:15 PM
पाकिस्तान से इराक ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 28 लोगों की मौत…
ऑडियो सुनें

तेहरान: शिया जायरीनों को पाकिस्तान से इराक ले जा रही एक बस मंगलवार देर रात मध्य ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने इस हादसे में बस में सवार कम से कम 28 जायरीनों की मौत होने, जबकि 23 अन्य के घायल होने की बुधवार को जानकारी दी।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने स्थानीय आपातकालीन सेवा के अधिकारी मोहम्मद अली मालकजादेह के हवाले से बताया कि यह हादसा मंगलवार देर रात मध्य ईरान के यज्द प्रांत में हुआ।

मालकजादेह के मुताबिक हादसे में 23 जायरीन घायल हो गए, जिनमें से 14 को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के समय बस में कुल 51 लोग सवार थे।

जायरीन अरबईन के लिए इराक जा रहे थे, जो सातवीं शताब्दी में एक शिया पैगंबर की शहादत के 40वें दिन किया जाने वाला एक अनुष्ठान है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav