रौनक दहिया को कांस्य, तीन महिला पहलवान अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 21 Aug 2024 08:05 PM
रौनक दहिया को कांस्य, तीन महिला पहलवान अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में
ऑडियो सुनें

अम्मान. भारत की तीन महिला पहलवानों ने यहां चल रही अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि ग्रीको रोमन पहलवान के रौनक दहिया ने 110 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता. अदिति कुमारी ने यूक्रेन की कैरोलिना शपेरिक (10-0) और मरियम मोहम्मद अब्देलाल (4-2) को हराकर महिला कुश्ती के 43 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उनकी भिड़ंत एलेक्सांद्रा बेरेजोवस्काइया से होगी.

नेहा ने 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में बिना कोई अंक गंवाएं जगह बनाई. उन्होंने यूनान की माइरी मेनी को चित्त करने के बाद जॉर्जिया की मिरांडा केपेनाद्जे को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराया. वह अंतिम चार के मुकाबले में कजाखस्तान की अन्ना स्ट्रेटेन के खिलाफ उतरेंगी. पुल्कित ने 65 किग्रा वर्ग में चीन के लिंग केइ को पछाड़ने के बाद जूलियाना केटेनजारो के खिलाफ 9-0 से जीत दर्ज की. वह फाइनल में जगह बनाने के लिए मिस्र की मराम इब्राहिम ऐली से भिड़ेंगी.

अपने आयु वर्ग की विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज रौनक ने कांस्य पदक के प्लेऑफ में तुर्की के इमरुल्लाह कैपकन को आसानी से 6-1 से हराया. यह मौजूदा चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक है. इससे पहले रौनक सेमीफाइनल में हंगरी के रजत पदक विजेता ज.ोल्टन कज.ाको से हार गए थे. इस वर्ग में स्वर्ण पदक यूक्रेन के इवान यानकोवस्की ने जीता जिन्होंने तकनीकी दक्षता के आधार पर कजाको को 13-4 से हराया. भारत के पास 51 किग्रा रेपेचेज में दूसरा पदक जीतने का मौका है लेकिन इसके लिए साईनाथ पारधी को कांस्य पदक के प्ले ऑफ में मुसान येरासिल को हराना होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu