तिरुवनंतपुरम. केरल सरकार ने बुधवार को भारतीय हॉकी के दिग्गज गोलकीपर और पेरिस ओलंपिक में टीम को लगातार दूसरा पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले पीआर श्रीजेश के लिए दो करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की. मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया. इसमें कहा गया, ”पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे पी आर श्रीजेश को दो करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा.” श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक के बाद खेल से संन्यास ले लिया था.
श्रीजेश को दो करोड रुपए का नकद पुरस्कार देगी केरल सरकार
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 21 Aug 2024 08:01 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली रवाना हुए, राज्योत्सव का किया समापन, 67 लाख महिलाओं को दिए 632.40 करोड़
- 2 Mahadeo Satta आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर लाया गया, कल होगी पेशी, देखिए वीडियो
- 3 वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अधूरा वंदे मातरम गाने पर आपत्ति की तो कलेक्टर ने कॉलेज को भेजा नोटिस
- 4 Breaking पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, विजय बघेल की याचिका पर चलेगा ट्रायल, जानिए पूरा केस
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu