इंदौर में रिजॉर्ट की निर्माणाधीन ‘कॉटेज’ की छत गिरी, पांच मजदूर मलबे में दबे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 23 Aug 2024 12:38 PM
इंदौर में रिजॉर्ट की निर्माणाधीन ‘कॉटेज’ की छत गिरी, पांच मजदूर मलबे में दबे
ऑडियो सुनें

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में शुक्रवार को एक रिजॉर्ट की निर्माणाधीन ‘कॉटेज’ की सीमेंट की छत गिरने से कम से कम पांच मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) उमाकांत चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर चोरल क्षेत्र में बन रहे एक रिजॉर्ट की निर्माणाधीन ‘कॉटेज’ की सीमेंट की छत गिर गई।

उन्होंने बताया, ‘‘रिजॉर्ट के चौकीदार की प्राथमिक सूचना के मुताबिक इस हादसे में कम से कम पांच मजदूर मलबे में दब गए।’’ चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav