Bihar : जनता दरबार से निकलते समय गिरिराज सिंह पर चलाया मुक्का; केंद्रीय मंत्री को सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर एक युवक ने हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब जनता दरबार में वह लोगों की बात सुन रहे थे। घटना baliya प्रखंड की है। सुरक्षकर्मियों ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद सैफी के रूप में की गई है।

पहले माइक छीनकर अनर्गल बयानबाजी किया औरे फिर हमला किया
घटना के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बलिया अनुमंडल में लोगों से मुलाकात कर रहे थे और लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। उसी वक्त वहां मोहम्मद सैफी नाम का एक युवक वहां पहुंचा और सबसे पहले उसने माइक को अपने कब्जे में ले लिया और अनाप-शनाप बयानबाजी करने लगा। इसी बात से जब भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने उसका विरोध किया तब आरोपी युवक ने गिरिराज सिंह पर मुक्का चला दिया। हालांकि वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने गिरिराज सिंह को बचा लिया।

हमला के बाद फिर गरजे गिरिराज, कहा- धर्म की रक्षा के लिए एक होना ही पड़ेगा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीधे-सीधे आरोप लगाते हुए कहा है कि दाढ़ी बढ़ाने से कोई मुल्ला नहीं बन जाता और जिस तरह से ऊक्त मुस्लिम युवक के द्वारा उन्हें डराने धमकाने का काम किया जा रहा है वह इससे डरने वाले नहीं है। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव एवं उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव जैसे लोगों का समर्थन मिलने की वजह से आज अपने आप को कट्टरपंथी मुसलमान कहलाने वाले लोगों का मनोबल बढ़ा है और वह एक सांसद पर भी हमला करने से नहीं चुक रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर बख़्फ बोर्ड पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वक्फ बोर्ड के द्वारा फतुहा ही नहीं बल्कि बेगूसराय में भी हिंदुओं के जमीन पर नोटिस भेजा जा रहा है और उसे अपना बताया जा रहा है। वक्त बोर्ड का काम वर्तमान में जमीन जुटाव अभियान में तब्दील हो चुका है। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जो कहा है बटोगे तो कटोगे वह बिल्कुल सत्य है और हिंदुओं को अपनी सुरक्षा एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए एक होना ही पड़ेगा, नहीं तो अखिलेश यादव तेजस्वी यादव एवं राहुल गांधी जैसे लोग भारत को इस्लामिक कंट्री बनाकर ही दम लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button