भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट आज कानपुर में, बारिश के चलते अब तक नहीं हुआ टॉस…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 27 Sep 2024 10:52 AM
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट आज कानपुर में,  बारिश के चलते अब तक नहीं हुआ टॉस…
ऑडियो सुनें

कानपुर: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट कानपुर में खेला जा रहा है. टॉस 9 बजे होना था, लेकिन बारिश के चलते टॉस समय पर नहीं हुआ. 26 सितंबर की रात कानपुर में बारिश हुई. इसलिए आउटफील्ड गीली है. हालांकि अभी वहां मौसम साफ है. पिच से कवर हटा लिए गए हैं. 9 बजकर 30 मिनट पर अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे और फिर टॉस के बारे में कोई अपडेट सामने आ पाएगा.

दरअसल, कानपुर में आज दिनभर बारिश होने का अनुमान है. एक्यूवेदर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 27 सितंबर यानी शुक्रवार को 93 फीसदी बारिश की आशंका है. ऐसे में मैच में बार-बार खलल होगा. मैच हो पाएगा या नहीं…इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता.

टीम इंडिया तीन स्पिनर के साथ उतर सकती है

ग्रीन पार्क में काली मिट्टी की पिच तैयार की गई है. जिस पर यह मैच होना है. बताया जा रहा है कि यहां पेसर्स के मुकाबले स्पिन को ज्यादा मदद मिलेगी. टीम इंडिया 2 तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर के साथ मैदान में उतर सकती है. प्लेइंग 11 में सिर्फ एक बदलाव हो सकता है. कुलदीप यादव की एंट्री होगी, जबकि मोहम्मद सिराज या फिर आकाशदीप को आराम दिया जा सकता है.

भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का लेखा जोखा

भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के चेपॉक में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 280 रनों से जीत दर्ज की थी. फिलहाल भारत 1-0 से आगे है. अब कानपुर टेस्ट जीतकर वो सीरीज को 2-0 से अपने नाम करना चाहेगा.

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11

शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन, हसन महमूद, तस्कीन अहमद/नाहिद राणा, ताइजुल इस्लाम

भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज/जसप्रीत बुमराह

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav