
जापान में बदलाव हो गया है। जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को नेता चुना है। वह अगले सप्ताह प्रधानमंत्री बनेंगे। वह अगले प्रधान मंत्री बनने के लिए फुमियो किशिदा का स्थान लेंगे।
लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) का सत्तारूढ़ गठबंधन वर्तमान में संसद पर काबिज है। पार्टी का नेता चुना जाना प्रधानंमत्री पद का टिकट है, क्योंकि इस समय संसद में ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ के सत्तारूढ़ गठबंधन का बहुमत है। पार्टी चुनाव में दो महिलाओं सहित नौ उम्मीदवार मैदान में थे। इशिबा को पार्टी के सांसदों और जमीनी स्तर के सदस्यों ने मतदान के जरिए चुना।



