तमिलनाडु में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्टरी में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 28 Sep 2024 01:06 PM
तमिलनाडु में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्टरी में आग लगी, कोई हताहत नहीं
ऑडियो सुनें

चेन्नई: तमिलनाडु में शनिवार तड़के टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड की इलेक्ट्रानिक उपकरण फैक्टरी के रासायनिक पदार्थों के गोदाम में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

होसुर और आसपास के जिलों से दमकल की सात गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई हैं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। होसुर के वरिष्ठ अग्निशमन एवं बचाव सेवा अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ह्लयह घटना सुबह करीब छह बजे परिसर में स्थित एक रसायन गोदाम में हुई।

दमकल की सात गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि कर्मचारी सुरक्षित हैं और अधिकारी घटना का कारण पता लगाने में जुटे हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ह्लतमिलनाडु के होसुर में स्थित हमारे संयंत्र में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। संयंत्र में आपातकालीन स्थिति से निपटने संबंधी हमारे प्रोटोकॉल ने हमारे सभी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और हम अपने कर्मचारियों व अन्य हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav