केजरीवाल जल्द ही मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे, नए मकान की तलाश जोरों-शोरों से

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 28 Sep 2024 01:27 PM
केजरीवाल जल्द ही मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे, नए मकान की तलाश जोरों-शोरों से
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरंिवद केजरीवाल शहर के सिविल लाइंस इलाके में स्थित दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास जल्द ही खाली कर देंगे और वह अपने नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के समीप एक नए मकान की तलाश जोरों-शोरों से कर रहे हैं। पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले केजरीवाल ने कहा कि वह नवरात्रि के दौरान आधिकारिक ‘फ्लैगस्टाफ रोड’ आवास खाली कर देंगे। नवरात्रि का उत्सव अक्टूबर के पहले सप्ताह से शुरू हो रहा है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बयान में कहा, ‘‘अरंिवद केजरीवाल जल्द ही मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे और उनके नए आवास के लिए तलाश तेज कर दी गयी हैं। केजरीवाल नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के समीप घर तलाश रहे हैं क्योंकि वह वहां के लोगों से जुड़े रहना चाहते हैं।’’

पार्टी ने बताया कि ‘आप’ विधायकों, पार्षदों, कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले आम लोग भी उन्हें आवास की पेशकश दे रहे हैं। केजरीवाल अपनी पत्नी, बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहते हैं। ‘आप’ ने केंद्र सरकार से एक राष्ट्रीय दल के प्रमुख के पद पर होने के नाते केजरीवाल को आधिकारिक आवास मुहैया कराए जाने की भी मांग की है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav