प्रधानमंत्री मोदी ने लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 28 Sep 2024 01:50 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को प्रख्यात पार्श्व गायिका लता मंगेशकर को उनकी 95वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और उनके साथ अपने ‘‘खास जुड़ाव’’ को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लता दीदी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। वह अपने मधुर गीतों की वजह से लोगों के दिल और दिमाग में हमेशा ंिजदा रहेंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लता दीदी और मेरा एक खास जुड़ाव था। मुझे उनका स्रेह और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।’’ प्रधानमंत्री ने लता मंगेशकर के भाई और संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर द्वारा ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में लिखा एक लेख भी साझा किया जिसमें मोदी और महान गायिका के बीच के संबधों का जिक्र है।

कई दशकों तक पार्श्व गायन के शीर्ष पर रहीं लता मंगेशकर को शास्त्रीय संगीत की बारीकियों में महारत हासिल थी। मंगेशकर का जन्म इंदौर में 28 सितंबर 1929 को हुआ था। उन्होंने मुंबई में छह फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav