इजरायल के भीषण हवाई हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 28 Sep 2024 02:50 PM
इजरायल के भीषण हवाई हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह
ऑडियो सुनें

इज़रायल की आग उगलती मिसाइलों ने हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराने का दावा किया है। इजरायली सेना के अनुसार शुक्रवार और आज हुए हमले में हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह को ढेर कर दिया गया है।

बता दें कि एक दिन पहले हिजबुल्ला के मुख्यालय पर बड़े पैमाने पर हमले को अंजाम देने के बाद शुक्रवार और आज उसके चीफ सैय्यद हसन नसरल्लाह को निशाना बनाकर घातक हमला किया गया था। इस भीषण हवाई हमले में हसन नसरल्लाह मारा गया है। आईडीएफ के अनुसार शुक्रवार के हमले में ही नसरल्लाह को सेना ने ढेर कर दिया गया था। मगर इसकी पुष्टि आज की गई है।

हालांकि लेबनान पर इजरायली सेना के भीषण हमलों के बाद नसरल्लाह की किस्मत की तत्काल कोई पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन हिजबुल्लाह के एक करीबी सूत्र ने रॉयटर्स को बताया था कि वह अब (हसन नसरल्लाह) नहीं रहा। इसके बाद अब आईडीएफ ने भी हसन नसरल्लाह के मारे जाने का दावा किया है।

बता दें कि पिछले 32 वर्षों तक ईरान समर्थित आतंकी समूह का नेता हसन नसरल्लाह हमास पर हमले के खिलाफ 1 साल से इजरायल से जंग लड़ रहा था। मगर अब वह खुद अपनी जान गवां बैठा है। इससे पहले इजरायली सेना ने हमास चीफ इस्माइल हानिया को भी ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद मार गिराया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav