इथियोपिया के मिल्केसा मेंगेशा और टिगिस्ट केटेमा बर्लिन मैराथन के चैम्पियन बनें

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 29 Sep 2024 09:05 PM
इथियोपिया के मिल्केसा मेंगेशा और टिगिस्ट केटेमा बर्लिन मैराथन के चैम्पियन बनें
ऑडियो सुनें

बर्लिन. इथियोपिया के मिल्केसा मेंगेशा और टिगिस्ट केटेमा ने रविवार को र्बिलन मैराथन के 50वें सत्र में पुरुष और महिला वर्ग में जीत हासिल की. चौबीस साल के मेंगेशा ने पुरुषों की दौड़ में कीनिया के साइब्रियन कोटुत और स्टीफन किप्रोप को पीछे छोड़ा. उन्होंने दो घंटे, तीन मिनट और 17 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकाला. इथियोपिया के हेमैनोट अलेव चौथे स्थान पर रहे.

फिनिश लाइन पार करने के बाद मेंगेशा गिर गये और भावनाओं से उबरते हुए अपने आंसू पोछने लगे.महिला वर्ग का परिणाम पुरुषों से बहुत पहले ही स्पष्ट हो गया था क्योंकि लगभग आधे रास्ते के बाद ही केटेमा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बड़ी बढ़त कायम कर ली थी. उन्होंने दो घंटे 16:42 मिनट का समय लिया. हमवतन मेस्टावोट फिकिर और बोसेना मुलती ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया. इस मैराथन के लिए 161 देशों के रिकॉर्ड 58,212 धावकों ने पंजीकरण कराया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu