भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराकर सैफ अंडर-17 का खिताब जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 30 Sep 2024 10:42 PM
भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराकर सैफ अंडर-17 का खिताब जीता
ऑडियो सुनें

थिम्पू. भारतीय फुटबॉल टीम ने सैफ अंडर-17 चैम्पियनशिप के फाइनल में सोमवार को यहां बांग्लादेश को 2-0 से हराकर आयु वर्ग के इस टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखा. मैच का पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद मोहम्मद कैफ ने 58वें मिनट में हेडर की मदद से गोल कर टीम को बढ़त दिलायी. आखिरी क्षणों (90+पांच मिनट) में मोहम्मद अरबाश ने गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना करने के साथ ही मैच में बांग्लादेश की वापसी के दरवाजे बंद कर दिये.

भारतीय टीम ने मैच के शुरुआती हाफ में रक्षात्मक रवैया अपनाया लेकिन टीम ने दूसरे हाफ में जीत के लिए पूरा जोर लगाया जिसका उसे फायदा भी मिला. एक गोल से पिछड़ने के बाद बांग्लादेश ने भी वापसी के लिए जोर लगाया लेकिन मैच के 67वें मिनट में भारतीय गोलकीपर ने अहेबाम सूरज सिंह उनके प्रयास को विफल कर दिया.भारत ने पिछले साल भी इस टूर्नामेंट के फाइनल में बांग्लादेश को इसी अंतर से हराया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu