ईरान ने इजराइल पर मिसाइल दागी हैं: इजराइली सेना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 01 Oct 2024 10:34 PM
ईरान ने इजराइल पर मिसाइल दागी हैं: इजराइली सेना
ऑडियो सुनें

यरूशलम/वाशिंगटन. इजराइली सेना ने कहा है कि ईरान ने इजराइल पर मिसाइल दागी हैं और देशभर में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बज रहे हैं. इजराइल वासियों से ऐसी जगहों पर शरण लेने को कहा गया है जो बम हमलों से बचाव वाले आश्रय स्थलों के करीब हों. इजराइल ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान हमले करता है तो इसके दुष्परिणाम होंगे.

इजराइल पर हमले की तैयारी कर रहा ईरान : अमेरिका

अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि इजराइल पर ईरान ”जल्द ही” बैलिस्टिक मिसाइल हमला करने की तैयारी कर रहा है और उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा हुआ तो इसके ”गंभीर अंजाम” होंगे. अधिकारी ने कहा कि अमेरिका, इजराइल की रक्षात्मक तैयारियों का सक्रियता से समर्थन कर रहा है. यह घटनाक्रम ऐसे वक्त हुआ है, जब इजराइली सेना ने मंगलवार को लोगों को लेबनान की सीमा से लगे लगभग दो दर्जन बस्तियां खाली करने को कहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu