असम में 14 बांग्लादेशी पकड़े गए, नौ के पास आधार कार्ड भी मिले : मुख्यमंत्री हिमंत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 02 Oct 2024 07:08 PM
असम में 14 बांग्लादेशी पकड़े गए, नौ के पास आधार कार्ड भी मिले : मुख्यमंत्री हिमंत
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि राज्य में अवैध रूप से घुसने के आरोप में 14 बांग्लादेशियों को पकड़ा गया है और उनमें से नौ के पास आधार कार्ड भी मिले हैं. शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इन विदेशियों को मंगलवार को दक्षिण सलमारा-मनकाचर और करीमगंज जिलों में पकड़ा गया था.

उन्होंने कहा, ”खुफिया जानकारी के आधार पर, कल दक्षिण सलमारा और करीमगंज में असम पुलिस ने अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 14 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा. उनमें से नौ के पास भारतीय आधार कार्ड पाए गए.” मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस बल की प्रशंसा करते हुए कहा, ”जब से बांग्लादेश में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई है, हमने कड़ी निगरानी रखी है और इस अवधि में 108 घुसपैठियों को पकड़ा है.” असम के करीमगंज, कछार, धुबरी और दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिले बांग्लादेश के साथ 267.5 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu