कांग्रेस कार्यकर्ता का हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर CM का जूता उतारते हुए वीडियो आया सामने, BJP ने माफी की मांग की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 02 Oct 2024 07:35 PM
कांग्रेस कार्यकर्ता का हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर CM का जूता उतारते हुए वीडियो आया सामने, BJP ने माफी की मांग की
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. कांग्रेस के एक कार्यकर्ता द्वारा हाथ में तिरंगा लिए हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री के पैरों से जूते उतारने का कथित वीडियो सामने आने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने बुधवार को सिद्धरमैया और सत्तारूढ. पार्टी से देश और राष्ट्रीय ध्वज का “अपमान” करने के लिए लोगों से माफी मांगने को कहा. यह घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.

वीडियो में पार्टी कार्यकर्ता जब मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के जूते उतार रहा था तब मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति को पार्टी कार्यकर्ता के हाथों से झंडा लेते हुए देखा गया. यह कथित वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करते हुए विजयेंद्र ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “गुलामी की जंजीरों से मुक्त होकर भारत आज विश्व में अग्रणी राष्ट्र है. राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रभक्त ये सब कांग्रेस के लिए हमेशा निरर्थक रहे हैं.” विजयेंद्र ने कहा, “कांग्रेसियों ने गांधी जयंती पर राष्ट्रीय ध्वज को गुलामी के प्रतीक के रूप में पेश किया और मुख्यमंत्री ने इस पर कोई आपत्ति भी नहीं जतायी. यह राष्ट्र और राष्ट्रध्वज का अपमान है. मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कांग्रेस को तुरंत देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu