नाई ने ग्राहक के गले में कैंची घोपी, मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 02 Jun 2022 09:30 PM
नाई ने ग्राहक के गले में कैंची घोपी, मौत
ऑडियो सुनें

आजमगढ़. आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोइनहा बाजार में बुधवार देर शाम कथित तौर पर नाई की दुकान पर बाल कटवाने पहुंचे एक व्यक्ति पर नाई ने कैंची से हमला कर दिया, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोइनहा बाजार निवासी शिवशंकर, बक्से का कारोबार करता था. उसके घर के सामने मोहम्मद परवेज की दुकान है, बुधवार देर शाम करीब आठ बजे शिवशंकर घर से निकला और परवेज की दुकान पर बाल कटवाने पहुंचा.

उन्होंने बताया कि इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान परवेज ने शिवशंकर पर कैंची से हमला कर दिया. परिजन गंभीर रूप से घायल शिवशंकर को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी. आर्य ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक पूछताछ में अभी तक बाल काटने के दौरान ही विवाद होने की बात सामने आई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu