कृषि प्रौद्योगिकी कंपनी में अपशिष्ट उपचार टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से पांच कामगारों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 16 Oct 2024 02:44 PM
कृषि प्रौद्योगिकी कंपनी में अपशिष्ट उपचार टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से पांच कामगारों की मौत
ऑडियो सुनें

भुज: गुजरात के कच्छ जिले में मंगलवार देर रात एक कृषि प्रौद्योगिकी कंपनी में अपशिष्ट उपचार टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से पांच कामगारों की मौत हो गई। सभी की उम्र करीब 30 वर्ष थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कच्छ (पूर्व)के पुलिस अधीक्षक सागर बगमार ने कहा कि घटना देर रात एक बजे हुई जब ये सभी कामगार कंपनी के अपशिष्ट उपचार संयंत्र की सफाई कर रहे थे। बगमार ने कहा, ‘‘जब एक कामगार अपशिष्ट उपचार टैंक में सफाई करने के लिए उतरा तो वह बेहोश हो गया।

दो अन्य कामगार उसे बचाने के लिए उसके अंदर उतरे लेकिन वे भी बेहोश हो गए। इसके बाद दो और कामगार टैंक के अंदर गए लेकिन सभी पांच कामगारों की मौत हो गई।’’ उन्होंने कहा कि कांडला थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

कांडला थाने से एक अधिकारी ने कहा कि घटना ‘इमामी एग्रोटेक’ कंपनी में हुई। कंपनी खाद्य तेल और जैव डीजल का उत्पादन करती है। पुलिस ने मृतकों की पहचान सिद्धार्थ तिवारी, अजमत खान, आशीष गुप्ता, आशीष कुमार और संजय ठाकुर के रूप में की है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav