हेन युई को हराकर सिंधू डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 17 Oct 2024 07:12 PM
हेन युई को हराकर सिंधू डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में
ऑडियो सुनें

ओडेन्से. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने खराब शुरुआत से उबरते हुए बृहस्पतिवार को यहां चीन की दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी हेन युई को हराकर डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. पूर्व विश्व चैंपियन और अभी दुनिया की 18वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने दूसरे दौर के मुकाबले में 63 मिनट में 18-21 21-12 21-16 से जीत दर्ज की.

मई में मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में हेन को हराने के बाद शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ी के खिलाफ यह सिंधू की पहली जीत है.
हेन के खिलाफ आठ मुकाबलों में यह सिंधू की सातवीं जीत है जबकि उन्हें एक बार हार का सामना करना पड़ा है. यहां 2015 में फाइनल में पहुंची सिंधू टूर्नामेंट में अब एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बचीं हैं. वह अगले दौर में इंडोनेशिया की पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग और डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी.

तीन ओलंपिक में पहली बार पेरिस से खाली हाथ लौटीं सिंधू ने तुनजुंग के खिलाफ 12 मुकाबलों में 10 जीत दर्ज की हैं लेकिन इस साल दोनों खिलाड़ियों की अब तक भिड़ंत नहीं हुई है. सिंधू और हेन ने छोटी रैली के साथ शुरुआती की और शुरुआत आठ अंक बांटे. भारतीय खिलाड़ी ने लगातार पांच अंक गंवा जिससे पिछड़ गई. उन्होंने बुधवार को पहले दौर का मुकाबला 79 मिनट में जीतने वाली हेन रैली में उलझाकर थकाया.

सिंधू ने वापसी करते हुए स्कोर 9-10 किया लेकिन चीन की खिलाड़ी ने फिर 14-10 की बढ़त बना ली. सिंधू ने आक्रामक रवैया दिखाने के दौरान गलतियां की जिसका हेन ने फायदा उठाकर अंक जुटाए. सिंधू इसके बाद 13-17 से पिछड़ गई और हेन ने बॉडी रिटर्न के साथ छह गेम प्वाइंट हासिल किए. भारतीय खिलाड़ी ने चार गेम प्वाइंट बचाए लेकिन हेन ने क्रॉस कोर्ट शॉट के साथ गेम जीत लिया.

दूसरे गेम में सिंधू ने शुरुआत से ही सकारात्मक रवैया अपनाया और 3-0 की बढ़त बनाई. उन्हें रैली में बेहतर प्रदर्शन किया और सटीक स्मैश के साथ ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बनाई. हेन ने भी इस दौरान सहत गलतियां करके अंक गंवाए. सिंधू ने नेट पर भी अच्छा खेल दिखाते हुए 15-7 की बढ़त. उन्होंने 10 गेम प्वाइंट हासिल और फिर दूसरा गेम जीतकर मुकाबले को निर्णायक गेम में खींचा.

तीसरे और निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. सिंधू ने हालांकि बेहतर खेल दिखाते हुए 6-3 की बढ़त बनाई. हेन ने हालांकि अपनी गलतियां पर लगाम लगाते हुए लगातार छह अंक के साथ ब्रेक तक 11-7 की बढ़त बना ली.
सिंधू ने हालांकि लगातार चार अंक के साथ स्कोर 11-11 से बराबर कर दिया. हेन ने 12-13 के स्कोर पर 45 शॉट की रैली जीतकर अंक बनाया. इसके बाद स्कोर 14-14 से 16-16 तक बराबर रहा. सिंधू ने बैकहैंड विनर सहित लगातार तीन अंक के साथ 19-16 की बढ़त बनाई और फिर चार मैच प्वाइंट हासिल किए. हेन ने इसके बाद शॉट बाहर मारकर गेम और मैच सिंधू की झोली में डाल दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu