सिक्स किंग्स स्लैम के सेमीफाइनल में अल्कराज से हारे नडाल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 18 Oct 2024 12:36 PM
सिक्स किंग्स स्लैम के सेमीफाइनल में अल्कराज से हारे नडाल
ऑडियो सुनें

रियाद: राफेल नडाल सिक्स किंग्स स्लैम प्रदर्शनी टेनिस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में स्पेन के अपने साथी खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज से 6-3, 6-3 से हार गए लेकिन उन्होंने कहा कि वह डेविस कप के लिए पूरी तरह तैयार हैं जो उनके करियर का अंतिम टूर्नामेंट भी होगा।

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर ने दूसरे सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को 6-2, 6-7 (0), 6-4 से हराया। सऊदी अरब का टेनिस में यह नया प्रयोग है। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि मिलती है लेकिन एटीपी रैंंिकग अंक नहीं मिलते हैं।

नडाल पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वह डेविस कप फाइनल खेलने के बाद टेनिस को अलविदा कह देंगे। यह स्टार खिलाड़ी अपनी तैयारी से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा,‘‘एक महीने के अंदर मुझे डेविस कप में खेलना है इसलिए प्रत्येक दिन मेरे लिए बेहतर बनने और अपने टेनिस करियर के इस अंतिम टूर्नामेंट के लिए तैयार रहने का अवसर है। मैं अपनी तैयारी से खुश हूं।’’ नडाल शनिवार को तीसरे स्थान के मैच में जोकोविच से भिड़ेंगे जबकि फाइनल में सिनर का सामना अल्कराज से होगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav