लेवांडोवस्की और टोरे के दो-दो गोल से बार्सीलोना ने सेविला को रौंदा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 21 Oct 2024 01:27 PM
लेवांडोवस्की और टोरे के दो-दो गोल से बार्सीलोना ने सेविला को रौंदा
ऑडियो सुनें

मैड्रिड: रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने दो और गोल करके स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग ‘ला लीगा’ में अपने गोलों की संख्या 12 तक पहुंचा दी जिससे  बार्सीलोना ने सेविला को 5-1 से शिकस्त दी। बार्सीलोना के लिए रविवार को खेले गये इस मैच में पाब्लो टोरे ने भी दो जबकि पेड्रि ने एक  गोल किया। इस जीत से बार्सीलोना ने  चिर प्रतिद्वंद्वी रीयाल मैड्रिड पर तीन अंक की बढ़त के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। यह दोनों टीमों इस सप्ताह जब आपस भी भिड़ेंगी तो बार्सीलोना के हौसले बुलंद होंगे।

बार्सीलोना के लिए दिग्गज मिडफील्डर गावी ने घुटने की चोट से उबर कर लगभग एक साल के बाद मैदान पर वापसी की। वह मैच के 83वें मिनट में पेड्रि की जगह मैदान पर उतरे। पोलैंड के दिग्गज लेवांडोवस्की ने मैच के 24 वें मिनट और 39वें मिनट में गोल दागे। पेड्रि ने 28वें मिनट जबकि टेरी (82वां और 88वां मिनट) ने छह मिनट के अंदर दो गोल कर टीम की जीत के अंतर को बढ़ाया।

सेविला के लिए स्टानिस इडूम्बो ने सांत्वना गोल किया। अन्य मैचों में एटलेटिको मैड्रिड ने लेगानेस को 3-1 हराया जबकि विलारीयाल और गेटाफे का मैच 1-1 की बराबरी पर छ्रटा। मैलोर्का ने रेयो वैलेकैनो को 1-0 से शिकस्त दी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav