आभूषण विक्रेताओं की मांग घटने से सोने, चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर से फिसलीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 24 Oct 2024 08:09 PM
आभूषण विक्रेताओं की मांग घटने से सोने, चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर से फिसलीं
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गईं. अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी. 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 81,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्चस्तर से 300 रुपये की गिरावट के साथ 81,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई.

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कमजोर उठान के कारण बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत भी 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1.01 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जिससे छह दिन से चली आ रही तेजी का सिलसिला टूट गया. 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के पिछले बंद भाव के मुकाबले 300 रुपये की गिरावट के साथ 80,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय बाजार में आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई, जबकि मजबूत वैश्विक रुझानों ने नुकसान को कुछ सीमित कर दिया.

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष, शोध विश्लेषक (जिंस और मु्द्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ”यह सुधार सोने के लिए मजबूत अंर्तिनहित भावना को उजागर करती है, जो व्यापक वृहद आर्थिक वातावरण से लाभान्वित हो रही है, खासकर जब अमेरिकी डॉलर स्थिर हो रहा है.” अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, कॉमेक्स सोना वायदा 0.73 प्रतिशत बढ़कर 2,749.30 डॉलर प्रति औंस हो गया.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल र्सिवसेज लिमिटेड के जिंस शोध के वरिष्ठ विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, ”अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बारे में बाजार की अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में लगातार तनाव के कारण सुरक्षित निवेश विकल्प सौदे की मांग में तेजी के कारण सोने और चांदी की कीमत स्थिर कारोबार कर रही है.” एशियाई कारोबार के घंटों में कॉमेक्स चांदी वायदा 1.72 प्रतिशत बढ़कर 34.42 डॉलर प्रति औंस हो गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu