इजराइल में मोसाद मुख्यालय के पास बस स्टॉप पर ट्रक हमले में 35 लोग घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Oct 2024 09:34 PM
इजराइल में मोसाद मुख्यालय के पास बस स्टॉप पर ट्रक हमले में 35 लोग घायल
ऑडियो सुनें

दीर अल बलाह (गाजा पट्टी)/तेल अवीव/रमत हशारो. इजराइली शहर तेल अवीव के पास एक ट्रक ने बस स्टॉप में टक्कर मार दी जिससे 35 लोग घायल हो गए जिनमें से छह की हालत गंभीर है. घटना स्थल पर सबसे पहले पहुंचने वालों ने यह जानकरी दी. इजराइल पुलिस ने इसे एक हमला बताया और कहा कि हमलावर इजराइल का अरब नागरिक है. यह टक्कर इजराइल की मोसाद खुफिया एजेंसी के मुख्यालय के पास हुई.

तेल अवीव के उत्तर-पूर्व में रमत हशारोन शहर में, जब इजराइली एक सप्ताह की छुट्टी के बाद काम पर लौट रहे थे तो ट्रक एक स्टॉप पर एक बस से टकरा गया, जिससे कुछ लोग वाहनों के नीचे फंस गए. मोसाद के मुख्यालय और एक सैन्य अड्डे के पास होने के अलावा, बस स्टॉप एक केंद्रीय राजमार्ग जंक्शन के भी करीब है. इजराइल की मैगन डेविड एडोम बचाव सेवा ने कहा कि घायलों में से छह की हालत गंभीर है.

इजराइली पुलिस के प्रवक्ता एएसआई अहरोनी ने संवाददाताओं से कहा कि हमलावर को ‘निष्प्रभावी’ कर दिया गया है, लेकिन यह नहीं बताया कि हमलावर को मारा गया है या नहीं. हमास और इस्लामी जिहाद से जुड़े छोटे आतंकवादी समूह ने संदिग्ध हमले की प्रशंसा की है, लेकिन इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है.

ईरान पर हमले से सभी लक्ष्य हासिल हो गए हैं : नेतन्याहू

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि इजराइल के हमलों से ईरान को ”गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा है” और इस हमले से ”उसके सभी लक्ष्य हासिल हो गए हैं.” इस महीने की शुरुआत में इजराइल पर हुए ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले के जवाब में एक दिन पहले इजराइल के लड़ाकू विमानों ने ईरान में कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया था.

इजराइल के प्रधानमंत्री के संबोधन को प्रदर्शनकारियों ने किया बाधित, ‘शर्म करो’ के नारे लगाए

दक्षिणी इजराइल पर हमास के हमले के पीड़ितों की याद में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संबोधन को प्रदर्शनकारियों ने बाधित किया. प्रदर्शनकारियों ने ह्लशर्म करोह्व के नारे लगाए और हंगामा किया, जिससे नेतन्याहू को अपना भाषण शुरू होने के कुछ ही समय बाद रोकना पड़ा. इस प्रमुख स्मृति कार्यक्रम का पूरे देश में सीधा प्रसारण किया जा रहा है.

कई इजराइलियों का मानना है कि नेतन्याहू की विफलताओं के परिणामस्वरूप ही हमास सात अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमला कर पाया था. साथ ही ये लोग गाजा में हमास द्वारा बंधक बनाए गए शेष बंधकों को अब तक नहीं छुड़ाने के लिए भी नेतन्याहू को जिम्मेदार मानते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu