चक्रवात ‘दाना’ से ओडिशा में 35.95 लाख लोग प्रभावित, अब तक कोई हताहत नहीं : मंत्री

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Oct 2024 08:54 PM
चक्रवात ‘दाना’ से ओडिशा में 35.95 लाख लोग प्रभावित, अब तक कोई हताहत नहीं : मंत्री
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने रविवार को कहा कि चक्रवात ‘दाना’ और उसके बाद 14 जिलों में आई बाढ़ के कारण ओडिशा में कुल 35.95 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. पुजारी ने बताया कि 8,10,896 लोगों को 6,210 चक्रवात राहत केंद्रों में पहुंचाया गया है. उन्होंने बताया कि सबसे अधिक प्रभावित जिलों में केंद्रपाड़ा, बालासोर और भद्रक शामिल हैं. मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि चक्रवात के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

मंत्री ने कहा, ”रविवार सुबह 10:30 बजे तक, निकाले गए लोगों को 1,178 चक्रवात राहत केंद्रों में आश्रय दिया गया तथा उन्हें भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.” उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह आए चक्रवात ‘दाना’ ने 14 जिलों के 108 ब्लॉक के अंतर्गत 1,671 ग्राम पंचायतों के लोगों को प्रभावित किया है. पुजारी ने कहा कि प्रारंभिक खबरों के अनुसार, चक्रवात और उसके बाद आई बाढ़ के कारण लगभग 5,840 घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu