रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने धनतेरस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि धनतेरस से पांच दिन तक चलने वाले दीपावली पर्व की शुरूआत हो जाती है. इस दिन धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर के साथ-साथ आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है. मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील किया है कि हमारे छत्तीसगढ़ के स्थानीय कुम्हारों, शिल्पकारों जैसे हुनरमंदों और महिला समूहों, छोटे व्यवसायियों से दिया एवं अन्य सामानों को क्रय कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें. मुख्यमंत्री साय ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि धनतेरस का त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और आरोग्य लेकर आए.
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की दी बधाई और शुभकामनाएं
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 28 Oct 2024 10:40 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 JIO जियो लेकर आया चार सस्ते रिचार्ज प्लान, बिना डेटा के 147 रुपये से होंगे शुरू, एयरटेल को देगा टक्कर, जानिए आपके लिए कौन सा सबसे अच्छा
- 2 जानना जरूरी है : आज एक नवंबर से बहुत कुछ बदल गया, टोल से लेकर गैस सिलेण्डर की कीमत तक
- 3 Heart Transplant पूरी ज़िंदगी लगभग 3 बिलियन बार धड़कता है आपका दिल..अब आया वार्म परफ्यूजन डिवाइस, दिल शरीर से बाहर धड़केगा Watch Video
- 4 IND vs NZ Cricket: भारत ने न्यूजीलैंड को 192 रन का लक्ष्य दिया, ईशान-श्रेयस ने जड़े अर्धशतक; मिल्ने को चार विकेट
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu