जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दो सुरक्षाकर्मी घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Nov 2024 10:35 PM
जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दो सुरक्षाकर्मी घायल
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मंगलवार को सुरक्षार्किमयों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बांदीपोरा के चूंटपाथरी वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने पहले सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया जबकि सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक-एक जवान घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और मुठभेड़ अब भी जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu