दिल्ली विधानसभा चुनाव महाभारत जैसा ‘धर्मयुद्ध’ : केजरीवाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 17 Nov 2024 08:50 PM
दिल्ली विधानसभा चुनाव महाभारत जैसा ‘धर्मयुद्ध’ : केजरीवाल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तुलना ‘धर्मयुद्ध’ से की और कहा कि यह महाभारत के समान एक धर्मयुद्ध है. चांदनी चौक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दैवीय शक्तियां आम आदमी पार्टी के पक्ष में हैं . उन्होंने दिल्ली नगर निगम महापौर चुनाव में पार्टी की जीत का हवाला दिया.

केजरीवाल ने पार्टी के बूथ और जिला स्तर के कार्यकर्ताओं से प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने की चुनौती लेने का आग्रह किया और आप का संदेश पहुंचाने के लिए कम से कम 65,000 स्थानीय बैठकों की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने अधिकारियों को आप की उपलब्धियों की याद दिलाते हुए दिल्ली की कॉलोनियों में 10,000 किलोमीटर सड़कें बनाने का श्रेय लिया और कहा कि भाजपा उन 20 राज्यों में भी इस उपलब्धि की बराबरी नहीं कर सकती जहां वह सत्ता में है.

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, “हम सीमित संसाधनों वाली एक छोटी पार्टी हैं. भाजपा के पास अपार धन और शक्ति है, लेकिन उन्होंने दिल्ली के लोगों के लिए कभी कुछ नहीं किया क्योंकि उनमें सेवा करने की इच्छाशक्ति का अभाव है.” उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे टिकट पाने वाले उम्मीदवार की ओर न देखें. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, “आपको ऐसे काम करना चाहिए जैसे कि मैं (दिल्ली में) सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रहा हूं.” दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होने वाले हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu