‘भूल भुलैया 2’ ने पार किया बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 06 Jun 2022 06:45 PM
‘भूल भुलैया 2’ ने पार किया बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने अब तक घरेलू बॉक्स आॅफिस पर 154 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की. अनीस बज्मी निर्देशित मनोवैज्ञानिक ‘हॉरर’ कॉमेडी का निर्माण भूषण कुमार के नेतृत्व वाली टी-सीरीज और सिने 1 स्टूडियो ने किया है. कियारा आडवाणी, तब्बू और राजपाल यादव भी इस फिल्म में हैं जो 2007 में इसी नाम से आई अक्षय कुमार और विद्या बालन अभिनीत फिल्म की अगली कड़ी (सीक्वल) है.

मीडिया में जारी बयान में निर्माताओं ने कहा, ‘‘नयी फिल्मों के रिलीज होने के बावजूद सिनेमाघरों में यह फिल्म टिकी हुई है. यह हॉरर कॉमेडी बड़ी कमाई कर रही है और इसने रिलीज के 17वें दिन तक कुल 154.82 करोड़ रुपये की कमाई की.’’ आर्यन को देश भर के विभिन्न शहरों में अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की सफलता का जश्न मनाते देखा गया था. उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण उन्हें अबूधाबी में हाल में संपन्न आईफा पुरस्कार समारोह में अपना प्रदर्शन रद्द करना पड़ा था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu