सोनभद्र में युवती का अपहरण कर हाथ-पैर बांध वीडियो बनाकर घर वालों को भेजा, फिरौती मांगी

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 26 Nov 2024 02:58 PM
सोनभद्र में युवती का अपहरण कर हाथ-पैर बांध वीडियो बनाकर घर वालों को भेजा, फिरौती मांगी
ऑडियो सुनें

सोनभद्र: सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र में एक युवती का अपहरण करने के बाद उसका हाथ पैर बांधे वीडियो बनाकर घर वालों को भेजकर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

म्योरपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) हेमंत कुमार ंिसह ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की 19 वर्षीय युवती के भाई के मोबाइल पर एक वीडियो भेजकर फिरौती की मांग की गयी है। उन्होंने घटना का सिलसिलेवार ब्योरा देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने 22 नवंबर को पुलिस को सूचित किया कि उसकी बेटी 19 नवंबर को अपनी एक सहेली से मिलने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी।

एसएचओ ने बताया कि अपनी बेटी की काफी तलाश करने के बाद शिकायतकर्ता महिला ने ंिवढमगंज निवासी एक युवक पर उसे भगाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। एसएसओ ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मामले में नया मोड़ तब आया जब सोमवार को पीड़ित महिला के पुत्र के मोबाइल पर एक वीडियो आया जिसमें उसकी बेटी के हाथ पैर बंधे हुए दिख रहे हैं और वह अपने परिजनों से अपहरणकर्ताओं को पैसे देकर खुद को छुड़ाने की गुहार लगा रही है।
ंिसह ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को सोमवार की शाम इस मामले से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital