पाकिस्तान : जाफर एक्सप्रेस हमले के चार ‘मददगार’ गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 26 Mar 2025 04:35 PM
पाकिस्तान : जाफर एक्सप्रेस हमले के चार ‘मददगार’ गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में इस महीने की शुरूआत में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण में कथित तौर पर मदद करने वाले चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया में छपी खबरों में यह जानकारी दी गई।

प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के विद्रोहियों ने 440 यात्रियों को ले जा रही जाफर एक्सप्रेस का अपहरण कर लिया था। इस हमले में 18 सुरक्षा र्किमयों सहित 26 बंधकों की जान चली गई। सेना ने अगले दिन सभी 33 विद्रोहियों को मार गिराया और 354 बंधकों को छुड़ाने का दावा किया।

डॉन अखबार की खबर के मुताबिक बलूचिस्तान पुलिस के आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) के सूत्रों ने गिरफ्तारियों की पुष्टि की है। उसने खबर दी कि विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक संयुक्त टीम जाफर एक्सप्रेस पर हमले की जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया, ‘‘इन चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान के प्रयास भी जारी हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital