मध्यप्रदेश में किशोर ने आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 19 Apr 2025 03:38 PM
मध्यप्रदेश में किशोर ने आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया
ऑडियो सुनें

मध्यप्रदेश: भिड़ जिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने पड़ोस में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम की इस घटना के सिलसिले में 17 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया और उसे किशोर न्यायालय में पेश किया।

क्षेत्र के पुलिस अधिकारी मुकेश कुमार शाक्य ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बच्ची घर पर अकेली थी जब उसी के पड़ोस में रहने वाला आरोपी घर में घुस आया और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। सूत्रों के अनुसार, बच्ची के चिल्लाने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने किशोर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

शाक्य ने बताया कि बच्ची का स्वास्थ्य ठीक है और वह अपने माता-पिता के साथ घर पर है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे सुधार गृह भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है और बच्ची का बयान जल्द ही दर्ज किया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital