कश्मीर में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 20 Jun 2022 05:57 PM
कश्मीर में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

ऑडियो सुनें

श्रीनगर. कश्मीर में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादी मारे गए और इसी के साथ पिछले 24 घंटे में मारे गए आतंकवादियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में जारी मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए. इस अभियान में अभी तक चार आतंकवादी मारे जा चुके हैं. मुठभेड़ में रविवार को दो आतंकवादी मारे गए थे.

पुलिस प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘कुपवाड़ा में जारी मुठभेड़ संबंधी ताजा जानकारी: शौकत समेत दो और आतंकवादी मारे गए. अब तक चार आतंकवादी मारे जा चुके हैं. उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. तलाश जारी है. आगे की जानकारी दी जाएगी.’’ इस बीच पुलवामा जिले में एक अन्य मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पुलवामा के चटपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. अभियान अभी जारी है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  2. 2 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  3. 3 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबार, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu