मुंबई में कुत्ते ने 11 साल के लड़के पर हमला किया, मालिक पर मामला दर्ज

मुंबई. मुंबई में पूर्वी उपनगर में एक पालतू कुत्ते ने 11 वर्षीय लड़के पर हमला करके घायल कर दिया जिसके बाद कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात मानखुर्द इलाके में हुए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

घायल लड़के के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी सोहेल हसन खान (43) ने अपने पिटबुल कुत्ते को उस बच्चे पर छोड़ दिया. बच्चा एक आवासीय क्षेत्र में खड़े ऑटोरिक्शा के अंदर खेल रहा था. वायरल वीडियो में आरोपी को हंसते हुए देखा जा सकता है, जबकि आसपास के अन्य लोग इस कृत्य का आनंद ले रहे हैं जबकि कुत्ता लड़के पर हमला कर रहा है. अधिकारी ने बताया कि कुत्ते ने लड़के की ठोड़ी पर काट लिया और उसे घायल कर दिया. उन्होंने बताया कि खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और बाद में नोटिस जारी करने के बाद रिहा कर दिया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button