फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में अर्जुन छठे और प्रज्ञानानंद सातवें स्थान पर रहे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 21 Jul 2025 11:00 PM
फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में अर्जुन छठे और प्रज्ञानानंद सातवें स्थान पर रहे
ऑडियो सुनें

लास वेगास. भारतीय स्टार अर्जुन एरिगैसी और आर प्रज्ञानानंद यहां फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर रहे, जबकि अमेरिका के ग्रैंडमास्टर लेवोन अरोनियन ने खिताब जीता. अरोनियन ने टूर्नामेंट के फाइनल में हमवतन हंस मोके नीमन को 1.5-0.5 से हराया. विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने अमेरिका के हिकारू नाकामुरा को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया.

अर्जुन को अमेरिका के फैबियानो कारूआना से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि प्रज्ञानानंद ने एक अन्य अमेरिकी वेस्ली सो को 1.5-0.5 से हराकर इस प्रतियोगिता में अंतिम आठ प्रतिभागियों में सातवां स्थान हासिल किया. अरोनियन ने टूर्नामेंट जीतने पर 200000 डॉलर जबकि अर्जुन ने 40000 डॉलर की पुरस्कार राशि हासिल की. प्रज्ञानानंद ने भी सुनिश्चित किया कि वह ज़्यादा पीछे न रहें और अंतिम राउंड में जीत के बाद कुल 30000 डॉलर की राशि अपने नाम की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu