एनएसडीएल का आईपीओ 30 जुलाई को खुलेगा, 4000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 24 Jul 2025 01:49 PM
एनएसडीएल का आईपीओ 30 जुलाई को खुलेगा, 4000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 30 जुलाई को खुलेगा। आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, यह एक अगस्त को संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 29 जुलाई को इसके लिए बोली लगा पाएंगे।

आईपीओ 5.01 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है और इसमें काई नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज आॅफ इंडिया (एनएसई), भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, आईडीबीआई बैंक, यूनियन बैंक आॅफ इंडिया और एडमिनिस्ट्रेटर आॅफ स्पेसिफाइड अंडरटेंिकग आॅफ यूनिट ट्रस्ट आॅफ इंडिया (एसयूयूटीआई) अपने शेयर बेच रही हैं।

बाजार सूत्रों ने आईपीओ का आकार करीब 4,000 करोड़ रुपये आंका है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इस निर्गम के प्रबंधक हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital