देवी को गार्ड आफ आनर : माँ दंतेश्वरी के दरबार में बस्तर पुलिस के जवानों ने दी सलामी, मनोकामना पूरी करता है घूमता शिवलिंग

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 18 Oct 2026 01:44 PM
देवी को गार्ड आफ आनर : माँ दंतेश्वरी के दरबार में बस्तर पुलिस के जवानों ने दी सलामी, मनोकामना पूरी करता है घूमता शिवलिंग
ऑडियो सुनें

दंतेवाड़ा. शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ दंतेश्वरी के दरबार में बस्तर पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड आफ आनर के साथ सलामी दी गई।

जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डे ने माँ दंतेश्वरी माता जी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ दंतेशवरी माता से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।

मॉं दंतेशवरी माता जी का 700 से 1000 साल पुराना इतिहास:

माना जाता है कि यह मंदिर कलचुरी कालीन (लगभग 14वीं शताब्दी) है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, कभी यह पूरा इलाका एक घना जंगल और बड़ा गौठान (गाय चराने की जगह) हुआ करता था। एक ग्वाले को सपने में देवी की प्रतिमा के दर्शन हुए, जिसके बाद इस स्थान पर खुदाई करने पर माता दंतेश्वरी की स्वयंभू मूर्ति प्राप्त हुई थी।

घूमता शिवलिंग

छत्तीसगढ़ में माँ दंतेश्वरी माता मंदिर के प्रांगण में स्थित एक विशेष शिवलिंग के बारे में स्थानीय मान्यता है कि यह शिवलिंग अपनी जगह पर चारों दिशाओं में घूमता है।

यह मंदिर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शंखिनी और डंकिनी नदियों के संगम पर स्थित है, जो 52 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है।

श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का यह विश्वास है कि जिस व्यक्ति के हाथ से यह शिवलिंग चारों तरफ घूम जाता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है।

बस्तर में दशहरा, जो पूरे 75 दिनों तक चलने वाला भारत का सबसे लंबा उत्सव है, माँ दंतेश्वरी की आराधना का पर्व है, और इसकी सबसे अनूठी परंपराओं में से एक है जोगी बिठाई. इस परंपरा में बस्तर के हल्बा जनजाति से चुने गए जोगी को देव परिसर में “बिठाया”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group