कांग्रेस ने सर्वदलीय प्रतिनिधमंडल में शामिल रहे अपने तीन नेताओं को ‘किनारे लगा दिया’: अनुप्रिया पटेल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 29 Jul 2025 11:03 PM
कांग्रेस ने सर्वदलीय प्रतिनिधमंडल में शामिल रहे अपने तीन नेताओं को ‘किनारे लगा दिया’: अनुप्रिया पटेल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद विभिन्न देशों के दौरे पर भेजे गए सर्वदलीय प्रतिनिधमंडल में शामिल पार्टी के तीन सांसदों को मुख्य विपक्षी दल ने ”किनारे लगा दिया.” लोकसभा में, ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा में भाग लेते हुए अपना दल (सोनेलाल) की प्रमुख ने कहा कि विदेश नीति ‘फेल’ होने का दावा कर विपक्षी दलों के सांसद पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं. उन्होंने कहा, ”वे भारत-विरोधी ताकतों की भाषा बोलते हैं….” उन्होंने सर्वदलीय प्रतिनिधमंडल का उल्लेख करते हुए और इसमें शामिल रहे किसी नेता का नाम लिये बिना उल्लेख किया, ”कांग्रेस पार्टी से मैं कहना चाहती हूं कि उसके तीन नेता, दो सांसद और एक वरिष्ठ नेता, गए थे.”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”और उन्होंने कौन सा गुनाह किया था. उन्होंने केवल अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा करने का काम किया. आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति से दुनिया को अवगत कराया, लेकिन इन्होंने (कांग्रेस ने) अपने उन तीनों नेताओं की ‘लानत-मलामत’ करके रख दी तथा उन्हें किनारे लगा दिया.” उन्होंने कहा कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे इनके (कांग्रेस के) एक नेता मौन हो गए, एक नेता कहते हैं कि ‘भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं’ और एक नेता कहते हैं कि ‘क्या इस देश में देशभक्त होना इतना मुश्किल है? ये हालात हैं कांग्रेस पार्टी के.” उनका इशारा शशि थरूर, सलमान खुर्शीद और मनीष तिवारी की ओर था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu