राज्य के अधिकारी, व्यवसायियों के परिसरों पर आयकर विभाग के छापे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 30 Jun 2022 08:41 PM
राज्य के अधिकारी, व्यवसायियों के परिसरों पर आयकर विभाग के छापे

ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ में आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को एक सरकारी अधिकारी समेत कई लोगों के परिसरों की तलाशी ली। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आयकर विभाग ने आज सुबह राज्य के दुर्ग, महासमुंद और कोरबा समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘आयकर विभाग का एक दल मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव पद पर पदस्थ सौम्या चौरसिया के भिलाई स्थित आवास पर मौजूद है। इस दौरान केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल के जवान भी वहां मौजूद हैं। हालांकि आयकर विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।’’ चौरसिया राज्य प्रशासनिक सेवा (सीएएस) की अधिकारी हैं।

जानकारी मिली है कि राज्य के वरिष्ठ नेताओं के करीबी व्यवसायियों के परिसरों में भी आयकर विभाग ने तलाशी ली है। इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है। आयकर विभाग ने कांग्रेस-शासित छत्तीसगढ़ में फरवरी, 2020 में चौरसिया के घर समेत कई लोगों के परिसरों पर छापेमारी की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर राज्य में कांग्रेस सरकार को “अस्थिर” करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  2. 2 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  3. 3 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  4. 4 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
By Nandkishoryadav