कोरबा जिले में आग लगने से तीन दुकानें क्षतिग्रस्त

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 29 Dec 2025 07:30 PM
कोरबा जिले में आग लगने से तीन दुकानें क्षतिग्रस्त
ऑडियो सुनें

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में आग लगने से तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है. कोरबा जिले के कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया, ”आग से तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई है. मौके पर प्रशासनिक टीम मौजूद है. आग पर काबू पा लिया गया है. आग लगने के कारणों के बारे में जांच की जा रही है.” पुलिस अधिकारियों ने बताया कि व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में गहनों की दुकान की पहली मंजिल पर सबसे पहले आग की लपटें देखी गईं और धीरे-धीरे यह आसपास की दुकानों में फैल गई.
उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही दमकल वाहनों को मौके पर रवाना किया गया.

हालात को देखते हुए, स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने नुकसान से बचने के लिए तुरंत पास की दुकानों से सामान हटाना शुरू कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि गहनों की दुकान में शॉर्ट र्सिकट होने की वजह से आग लगी और वहां से अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि विस्तृत जांच के बाद सही कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu