छत्तीसगढ़ प्लांट हादसा: क्लिनिकल फर्नेस के दौरान ब्लास्ट में 6 मजदूरों की मौत, 5 घायल, मौके पर अफरा-तफरी…

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 22 Jan 2026 01:07 PM
छत्तीसगढ़ प्लांट हादसा: क्लिनिकल फर्नेस के दौरान ब्लास्ट में 6 मजदूरों की मौत, 5 घायल, मौके पर अफरा-तफरी…
ऑडियो सुनें

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले के बलौदाबाजार में इस्पात संयंत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। क्लिनिकल फर्नेस के दौरान ब्लास्ट होने में छह मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों को पहले भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं भेजा गया। फिर प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी मच गई। यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाने क्षेत्र के ग्राम बकुलाही स्थित प्लांट की है।

पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की सूचना पर बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी समेत पुलिस बल के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर सोनी और एसपी भावना गुप्ता ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है और पांच घायल हुए हैं।

ये लोग हुए घायल

मोटाज अंसारी, 26 वर्ष, बढ़ई सेंटर- एमएस
सराफत अंसारी, 32 वर्ष, बढ़ई – एमएस
साबिर अंसारी, 37 वर्ष, बढ़ई-एमएस
कल्पू भुइया, 51 वर्ष, हेल्पर
रामू भुइया, 34 वर्ष, हेल्पर

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital