संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें: योगी आदित्यनाथ का अधिकारियों को निर्देश

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 27 Apr 2026 03:19 PM
संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें: योगी आदित्यनाथ का अधिकारियों को निर्देश
ऑडियो सुनें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह यहां जनता दर्शन में प्रदेशभर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को संवेदनशील होकर समयसीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र लिए।

राजस्व व पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने कहा कि हीलाहवाली नहीं चलेगी, समयसीमा में समाधान कर पीड़ित को सूचित करना होगा। कुछ फरियादियों के जनपद स्तर पर अधिकारियों से न मिलने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि भीषण गर्मी में लखनऊ तक परेशान न हों, पहले अपने जनपद में तैनात अधिकारियों से मिलकर समस्या बताएं।

योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया कि हर हाल में सुनवाई होगी और यथोचित समाधान भी मिलेगा। उन्होंने लोगों से धूप-गर्मी में स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की। बयान के अनुसार जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने दुलारा। जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल रवाना हो गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav