शराब के नशे में धुत बेटे ने पिता की ईंट से सिर कुचलकर हत्या की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 08 Jun 2026 03:23 PM
शराब के नशे में धुत बेटे ने पिता की ईंट से सिर कुचलकर हत्या की
ऑडियो सुनें

बांदा: महोबा जिले में श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजहरी गांव में शराब नशे में धुत 33 वर्षीय एक युवक अपने पिता की कथित रूप से ईंट से सिर कुचलकर हत्या करके फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी। श्रीनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयचंद्र ंिसह ने सोमवार को बताया कि सिजहरी गांव में रविवार देर शाम शराब के नशे में धुत युवक महेश (33) ने अपने पिता हरिहर अहिरवार (58) पर कथित तौर पर ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

उन्होंने परिजनों के हवाले से बताया कि महेश रविवार देर शाम शराब के नशे में घर लौटा और अपनी पत्नी रामकुमारी से मारपीट करने लगा। उन्होंने बताया कि इसी दौरान उसने बीच-बचाव करने आए अपने पिता के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
एसएचओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य इकट्ठा किए और मृतक के दूसरे बेटे अरंिवद की तहरीर पर हत्या का एक मामला दर्ज करके शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav