ओडिशा: अंगुल में कांवड़िया बहा, अलग-अलग हादसों में आठ लोग घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 10 Aug 2026 03:40 PM
ओडिशा: अंगुल में कांवड़िया बहा, अलग-अलग हादसों में आठ लोग घायल
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा के अंगुल जिले में सोमवार को एक कांवड़िया नदी से पानी लेने के दौरान तेज बहाव में बह गया जबकि एक अन्य घटना में कांवड़ियों को ले जा रहा मिनी ट्रक पलटने से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ियों का एक समूह शिवंिलग पर जल चढ़ाने के लिए रविवार रात को अंगुल जिले के दिपिरिंिसघा के पास एक जलधारा से पानी लेने गया था।

अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि तेज बहाव की चपेट में आने से दो कांवड़िए बह गए। उन्होंने बताया कि इनमें से एक कांवड़िए स्मृति रंजन को अग्निशमन र्किमयों ने बचा लिया जबकि दूसरे की तलाश के लिए अभियान जारी है। रंजन ने दावा किया कि यह घटना दरजंग बांध से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण हुई।

एक अन्य घटना में, रविवार को गंजाम जिले के चामाखंडी थाना क्षेत्र में कालियाबाली के पास कांवड़ियों को ले जा रहा मिनी ट्रक पलट गया, जिससे आठ कांवड़िए घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि जगदलपुर के करीब 20 कांवड़िए रुशिकुल्या नदी से जल लेने और उसे हुमा के पास स्थित अलेश्वर शिव मंदिर में चढ़ाने के लिए मिनी ट्रक से जा रहे थे।

घायलों में वाहन चालक भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, सभी घायलों को उपचार के लिए छत्तरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में गंभीर रूप से घायल तीन कांवड़ियों को बेहतर उपचार के लिए ब्रह्मपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। चामाखंडी थाना प्रभारी निरीक्षक श्रद्धांजलि सुबुधि ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav