DUSU Election Results 2026: अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर ABVP का कब्जा, उपाध्यक्ष पद पर शौकीन ने चौंकाया

डूसू चुनाव के लिए विश्वविद्यालय के 52 कॉलेजों और विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में शुक्रवार को 40.46 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछले साल के 39.45 फीसदी से 1.01 फीसदी अधिक है।

नई दिल्ली: डूसू चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के बाद यश डबास ने कहा कि ‘यह जीत राष्ट्रभक्ति और संघ की सामूहिक शक्ति की जीत है। पीयू से लेकर डीयू तक के संस्थानों के छात्रों ने हमारी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम किया है। कैंपस से एनएसयूआई  का पूरी तरह से सफाया हो गया है। एनएसयूआई 4-0 से हार गई है।  हमारी मुख्य चिंता यह सुनिश्चित करना होगी कि हर पीजी और हॉस्टल का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए। हम सबने सत्या निकेतन में हुई दुर्घटना को देखा है, हम नहीं चाहते कि ऐसी घटना भविष्य में किसी के साथ भी हो, और यही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। हर कॉलेज, हॉस्टल और पीजी का सुरक्षा ऑडिट कराना। विद्यार्थी परिषद ने पिछली बार 3-1 से जीत हासिल की थी और इस बार भी 3-1 से ही जीती है। अगली बार हम 4-0 से जीतेंगे।”

 

जानिए, डूसू चुनाव में किस पद पर किसे मिले कितने वोट

 

अध्यक्ष पद के विजेता: एबीवीपी

  • एबीवीपी: 24,576 मत
  • एनएसयूआई: 22,523 मत
  • लेफ्ट: 5,377 मत
  • एएसएपी: 1,388 मत

उपाध्यक्ष पद के विजेता: निर्दलीय

  • निर्दलीय: 30,615 मत
  • एबीवीपी: 16,910 मत
  • एनएसयूआई: 4,313 मत
  • लेफ्ट: 2,383 मत

सचिव पद के विजेता: एबीवीपी

  • एबीवीपी: 21,650 मत
  • एनएसयूआई: 14,869 मत
  • लेफ्ट: 8,734 मत
  • एएसएपी: 7,639 मत

संयुक्त सचिव पद के विजेता: एबीवीपी

  • एबीवीपी: 16,615 मत
  • एससीएस: 15,778 मत
  • एनएसयूआई: 15,206 मत
  •  लेफ्ट: 5,837 मत

डूसू चुनाव में कुल मतों का विवरण आ चुका है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी यश डबास, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शोकीन, सचिव पद पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह ने जीत दर्ज की है। कुल तीन पदों पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की है। वहीं एक पद नीर्दलीय के नाम रहा। परिणाम आने के बाद ढोल-नगाड़ों की थाप पर छात्रों ने जमकर जश्न मनाया। जीत की खुशी में छात्र झूमते और नारे लगाते नजर आए। पूरे माहौल में उत्साह और उमंग देखने को मिली।

 

  • अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास- 24,576
  • उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शोकीन- 30,615
  • सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी- 21,650
  • संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह- 16,615

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button