भारतीय महिला गोल्फर प्रणवी शरथ उर्स ने आज गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारती महिला भी बन गईं. उन्होंने देश को 18 वाँ स्वर्ण पदक दिलाया. कुल मिलाकर जलवा कायम है भारत की बेटियों का. भारत का कुल 18 गोल्ड 25रजत 35कांस्य कुल 78 पदक के साथ पांचवें स्थान पर है।
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में भिड़ रही हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबलों का पुराना रिकॉर्ड भी इस हाई-वोल्टेज फाइनल को खास बना रहा है।
पाकिस्तान को चौथा झटका
शिवम दुबे ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने सैम अयूब को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया। अयूब 22 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए। अयूब ने हसन नवाज के साथ चौथे विकेट के लिए 48 गेंद में 87 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल अब्दुल समद और हसन नवाज क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 129 रन है। पाकिस्तान को 30 गेंद में 82 रन की जरूरत है।
पाकिस्तान ने 13 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। फिलहाल हसन नवाज 29 गेंद में 54 रन और सैम अयूब 16 गेंद में 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रवि बिश्नोई ने तीन ओवर में 44 रन लुटाए हैं। हसन और अयूब के बीच 75+ रन की साझेदारी हो चुकी है। पाकिस्तान को 42 गेंद में 95 रन की जरूरत है।