Week End Tour मनाली घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर जरूर देखें, वीकेंड पर पर्यटकों की दम घुटने जैसी भीड़, एक बस पलटी, छह घायल

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 03 Oct 2026 09:29 PM
Week End Tour मनाली घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर जरूर देखें, वीकेंड पर पर्यटकों की दम घुटने जैसी भीड़, एक बस पलटी, छह घायल

ऑडियो सुनें

हिमाचल. मनाली में वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते रोहतांग से मनाली तक सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. सिर्फ़ दो दिनों में 4,000 से ज़्यादा टूरिस्ट गाड़ियाँ मनाली पहुँचीं, जिससे मॉल रोड और अटल टनल रास्ते पर जाम लग गया।

लंबे वीकेंड के कारण मनाली में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। इलाके में ट्रैफिक भी देखने को मिल रहा है। इन्हीं कारणों से कुल्लू के बाशिंग में HRTC बस पलट गई जो मनाली से पठानकोट जा रही थी। सड़क किनारे मोड़ पर हुआ हादसा हुआ जिससे 6 यात्री घायल हो गए। घायलों को कुल्लू अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया है।

मनाली में पर्यटकों का सैलाब उमड़ा है और सड़कों पर जाम है। सोलांग नाला-अटल टनल मार्ग पर भारी ट्रैफिक उमड पडा है। कई KM के सफर में लग रहा घंटों का समय लग रहा है। बड़ी मुसीबत यह है कि भारी भीड़ के चलते होटल और होमस्टे हुए फुल हो गए हैं। और जहां खाली हैं, वहां का किराया 18 हजार प्रतिदिन के हिसाब से पहुंच गया है।

एक पर्यटक ने बताया कि मनाली और बाकी हिल स्टेशनों परे दिन में काफी धूप रहती है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए भी चुनौती बन गया है। अगर आप भी इस लॉन्ग वीकेंड मनाली जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ट्रैफिक अपडेट और मौसम की स्थिति जरूर जांच लें।

जाहिर है इतनी भीड़ देखकर पहाड़ों, नदियों की सांसें भी फूलने लगी होंगी। हमें प्रकृति की चिंता करनी होगी।

See Video

By Navabharat News Group