Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 08 Oct 2026 11:50 AM
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं हैं। यह चौंकाने वाली और दिल दुखाने वाली घटना गुरुवार, 08 अक्टूबर की सुबह-सुबह आई, जिसने करोड़ों फैंस और पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। 75 साल की उम्र में उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई। वह गोवा में अपने घर पर बेहोशी की हालत में मिले, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर नाना की जान नहीं बचा पाए।
नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था, जिन्हें सिनेमा की दुनिया नाना पाटेकर के नाम से जानती है। वह हिंदी और मराठी सिनेमा के सबसे चर्चित और दिग्गज अभिनेताओं में शामिल थे। नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में हुआ था। उन्हें आखिरी बाद पर्दे पर इसी साल शाहिद कपूर के साथ ‘ओ रोमियो’ में देखा गया था।
नाना पाटेकर सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे। वह फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक भी रहे। उन्होंने साल 1978 में आई फिल्म ‘गमन’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। उसी दौर में उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम किया। साल 1988 में मीरा नायर की फिल्म ‘सलाम बॉम्बे!’, 1989 में रिलीज हुई ‘परिंदा’ ने उन्हें पॉपुलैरिटी दी। इस फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।
पुणे में नाना पाटेकर के फार्महाउस पर शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार गुरुवार, 8 अक्टूबर को शाम 4 बजे पुणे में सिंहगढ़ रोड के पास डोंजे गांव स्थित उनके फार्महाउस पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। डोना पाउला स्थित अपने आवास पर कार्डियक अरेस्ट के कारण 75 वर्ष की आयु में निधन के बाद नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर गोवा से पुणे लाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया हो चुकी है। अंतिम विदाई और पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने पहले ही घोषणा की थी कि नाना पाटेकर को मराठी थिएटर के साथ-साथ मराठी और हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के सम्मान में राजकीय अंतिम संस्कार दिया जाएगा।
उनके साथ कभी काम न कर पाने का मुझे बहुत अफसोस है: नसीरुद्दीन शाह
दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अफसोस जताया कि उन्हें कभी साथ काम करने का मौका नहीं मिला। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से बात करते हुए शाह ने कहा, ‘मुझे नाना पाटेकर के साथ कभी काम न कर पाने का बहुत अफसोस है। मैं उन्हें बहुत पसंद करता था और उनका सम्मान करता था।’
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार ‘पूरे राजकीय सम्मान’ के साथ किया जाएगा
महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने घोषणा की कि दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को मराठी थिएटर और मराठी व हिंदी सिनेमा में उनके बड़े योगदान के सम्मान में राजकीय अंतिम संस्कार दिया जाएगा। X पर एक पोस्ट में शेलार ने लिखा, ‘मराठी नाटकों और मराठी व हिंदी सिनेमा में अभिनेता नाना पाटेकर के बेमिसाल योगदान को देखते हुए, हमने उनका अंतिम संस्कार ‘पूरे राजकीय सम्मान’ के साथ करने का फैसला किया है।’ मीडिया से बात करते हुए, शेलार ने नाना के निधन को कला की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति बताया और याद किया कि कैसे उन्होंने अपनी प्रतिभा और लगन से मराठी थिएटर और मराठी व हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाई। उन्होंने अपनी, महाराष्ट्र सरकार और सांस्कृतिक मामलों के विभाग की ओर से शोक व्यक्त किया।
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.