रायपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के लिए पार्टी ने देशभर में 208 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं को भी स्थान मिला है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी की गई सूची में छत्तीसगढ़ के जिन कांग्रेस नेताओं को जगह मिली है, उनमें पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व विधायक जय सिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक शिव डहरिया, पूर्व विधायक मोहन मरकाम, पूर्व विधायक प्रेम साय सिंह टेकाम, पूर्व विधायक अमरजीत भग, पूर्ण चंद पाढी कोको, राजेश तिवारी और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम शामिल हैं।
इन सभी को अलग अलग जिलों में अभियान से जुड़ी गतिविधियों के संचालन और निगरानी की व्यवस्था दी गई है।