कथावाचक जया किशोरी अपनी कथा और भजनों के साथ ही सादगी के लिए भी अलग पहचान रखती हैं। उनका देसी पहनावा बिना किसी एक्स्ट्रा तामझाम के ध्यान खींच लेता है। वैसे तो वह अक्सर ही एक जैसे अनारकली सूटों में नजर आती हैं, तो कभी- कभार शरारा में भी दिखती हैं, वहीं अब उन्होंने अपने हिमाचल की वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं। जहां उनका शरारा और साड़ी में अंदाज बेहद खूबसूरत लगा।
यही नहीं जया किशोरी के साथ उनकी छोटी बहन चेतना शर्मा भी देसी ब्यूटी दिखाने में पीछे नहीं रहीं। तभी तो मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं दोनों बहनों का ट्रेडिशनल अंदाज शानदार लगा। जिसे सिंपलिसिटी के साथ बिना किसी हैवी जूलरी के उन्होंने स्टाइल किया और गोल्स दे गईं। जिनसे लड़कियां चाहे तो टिप्स ले सकती हैं।
साड़ी में दिखा क्लासी लुक
अक्सर फ्लोइ सिल्हूट वाले प्लेन लॉन्ग अनारकली पहनने वाली जया किशोरी यहां येलो और पर्पल कलर की खूबसूरत कॉम्बिनेशन वाली साड़ी पहने हुए हैं। जहां पर्पल बॉर्डर उनके साड़ी लुक में कंट्रास्ट ऐड कर रहा है, तो इस पर बना सुनहरे फ्लोरल मोटिफ्स वाला पैटर्न रिचनेस जोड़ गया। पूरी साड़ी पर गोल्डन टोन वाले चैकर्ड पैटर्न में धारियां बनी हुई हैं, जो पास से देखने पर नजर आती हैं। उन्होंने साड़ी को पारंपरिक अंदाज में ड्रेप किया है, जिससे उनका लुक पूजा- पाठ और धार्मिक आयोजनों के लिए एकदम परफेक्ट बन गया।